सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brutality in Kanpur 11 Year Old Girl misdeed and Murdered Body Buried in Field Neighbor Arrested

कानपुर में दरिंदगी: 11 साल की मासूम से दुष्कर्म, हत्या के बाद खेत में गाड़ा शव, आरोपी पड़ोसी हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 17 Mar 2026 09:45 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: बिधनू में बकरी चराने गई 11 साल की बच्ची की हत्या कर शव खेत में गाड़ दिया गया। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।

Brutality in Kanpur 11 Year Old Girl misdeed and Murdered Body Buried in Field Neighbor Arrested
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में बिधनू थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम बकरी चराने गई 11 वर्षीय बच्ची की हत्या कर शव को खेत मे गाड़ दिया। परिजन पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जता रहे है। मजदूर पिता के मुताबिक उनकी 11 वर्षीय बेटी पांचवी की छात्रा है। वह सोमवार शाम बकरी चराने खेत गई। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ खोजबीन शुरू कर दी।

Trending Videos

देर रात खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार तड़के परिजनों ने दोबारा खोजबीन शुरू की। घर से करीब तीन सौ मीटर दूर गेंहू के खेत मे हाल ही कि मिट्टी खुदी हुई देख परिजनों ने खोद कर देख, तो बच्ची का शव दिखा। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर शव को बाहर निकलवाया। बच्ची बिलकुल निर्वस्त्र थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Brutality in Kanpur 11 Year Old Girl misdeed and Murdered Body Buried in Field Neighbor Arrested
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala




शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस गला दबाकर हत्या करने का अंदेशा जता रही है। शव की हालत देख परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को गाड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर ने बताया कि एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद दुष्कर्म की पुष्टि हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed