सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Video of Bribe-Taking Goes Viral; Action Taken Against Female Sub-Inspector and Driver

Farrukhabad: रिश्वत लेते वीडियो वायरल, महिला दरोगा समेत ड्राइवर लाइन हाजिर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 19 Mar 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Video of Bribe-Taking Goes Viral; Action Taken Against Female Sub-Inspector and Driver
रिश्वत लेने का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में किशोरी को भगाने के मामले में पीड़ित परिवार से सात हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया। पीड़ित ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य आरोपी को थाने से छोड़ने के लिए 3.50 लाख रुपये लिए गए। इसमें अलीगंज के एक व्यक्ति की भूमिका बताई जा रही है। यह मामला सामने आने के बाद एसपी आरती सिंह ने मामले की जांच कराने के बाद कोतवाली कायमगंज में तैनात ड्राइवर दिनेश त्रिपाठी और महिला दरोगा सुधा पाल को लाइन हाजिर कर दिया है।
Trending Videos


क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को 10 मार्च को गांव का ही युवक अपने साथियों के साथ भगा ले गया था। इस मामले में किशोरी के चाचा ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को तलाश कर मेडिकल परीक्षण कराया और न्यायालय में बयान दर्ज कराए। पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी पकड़ लिया था। इसी बीच पीड़ित पक्ष ने विवेचक पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। सख्त कार्रवाई के नाम पर 25 हजार रुपये की मांग की गई। ड्राइवर के माध्यम से सात हजार रुपये में तय हो गए। ड्राइवर दिनेश त्रिपाठी के साथ लेनदेन का वीडियो बना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो में महिला दरोगा सुधा पाल का भी जिक्र है। हालांकि उन्होंने सीधे रुपये लेने से इन्कार किया, लेकिन बाद में ड्राइवर द्वारा अलग बुलाकर रुपये लेने का दृश्य वीडियो में कैद है। दरोगा सुधा पाल मुस्कराती हुई नजर आ रहीं हैं। पीड़ित पक्ष के युवक ने तीन अलग-अलग वीडियो बनाकर पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड किया है। इसमें ड्राइवर पीड़ित पक्ष को हर तरह से संतुष्ट करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही ड्राइवर यह भी कह रहा है कि आरोपी रुपये लिए गए हैं। पर उसके सामने नहीं लिए गए हैं। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं और उन्हें न्याय का भरोसा नहीं है। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दरोगा सुधा पाल व ड्राइवर दिनेश त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अन्य आरोपों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed