{"_id":"69b8ef3897f3ae67e607681c","slug":"kanpur-accident-trailer-collides-with-biker-on-flyover-youth-critically-injured-in-crash-driver-flees-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: फ्लाईओवर पर ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर; हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: फ्लाईओवर पर ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर; हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, चालक फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: चकेरी के कोयला नगर फ्लाईओवर पर ट्रेलर की टक्कर से यशोदा नगर निवासी वीरेंद्र यादव घायल हो गए। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Kanpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर में चकेरी थानाक्षेत्र के कोयला नगर फ्लाईओवर पर सोमवार देर रात एक ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया। नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदा नगर निवासी वीरेंद्र सिंह यादव बीते सोमवार को चकेरी में रिश्तेदारी में आए हुए थे। देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे।
Trending Videos
Kanpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
चालक की तलाश में जुटी पुलिस
तभी कोयला नगर फ्लाईओवर पर पहुंचते ही अचानक से एक ट्रेलर ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरने से वह घायल हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया] जहां से परिजन नौबस्ता स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया है। ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।