सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Theft Major Heist at Jewelry Shop via Tunnel Goods Worth 8 Lakh Stolen Thieves Also Flee with DVR

Kanpur Theft: सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, आठ लाख का माल पार, DVR भी ले गए चोर, तलाश में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 17 Mar 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: चकेरी में खाटू ज्वेलर्स की दुकान में सुरंग बनाकर चोरों ने आठ लाख के जेवर और नगदी चोरी कर लिए। शातिर चोर अपने साथ सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी ले गए।

Kanpur Theft Major Heist at Jewelry Shop via Tunnel Goods Worth 8 Lakh Stolen Thieves Also Flee with DVR
ज्वेलरी शॉप में चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां के न्यू पटेल नगर में बगल के खाली प्लॉट से सुरंग बनाकर घुसे चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान से नगदी जेवरात समेत आठ लाख का माल पार कर दिया। चोर डीवीआर समेत सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ ले गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। ओमपुरवा लाल बंगला निवासी सोनू वर्मा की अहिरवां के न्यू पटेल नगर में खाटू ज्वेलर्स नाम से दुकान है।

Trending Videos

सोनू ने बताया कि बीती सोमवार रात में वह दुकान बंद करके घर आ गए थे। मंगलवार सुबह पड़ोसी ने उनको चोरी की सूचना दी। जानकारी पाकर वह दुकान में पहुंचे,  तो पीछे खाली प्लाट से सुरंग बनाकर चोर अंदर दाखिल हुए थे। चोर करीब डेढ़ किलो चांदी, 25 ग्राम सोना और लगभग 50 हजार रुपये कैश समेत आठ लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन





सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश
इतना ही नहीं दुकान में लगे दो सीसीटीवी कैमरे समेत डीवीआर भी उखाड़ ले गए है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर नाराजगी जताई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed