{"_id":"6a0e0af64c451f128e08d341","slug":"empty-cans-were-found-at-the-drinking-water-stall-outside-the-district-hospital-for-the-second-day-mahoba-news-c-225-1-mah1012-125398-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जिला अस्पताल के बाहर बने प्याऊ में दूसरे दिन भी खाली मिले डिब्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जिला अस्पताल के बाहर बने प्याऊ में दूसरे दिन भी खाली मिले डिब्बे
विज्ञापन
फोटो 20 एमएएचपी 10 परिचय-रामबिहारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। नगर पालिका परिषद महोबा की ओर से शहर में करीब 30 स्थानों पर सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को डीएम गजल भारद्वाज ने जिला अस्पताल के बाहर लगे प्याऊ पर जांच की तो यहां रखे पानी के डिब्बे खाली मिले थे। इस पर उन्होंने जिम्मेदार कर्मचारियों को निलंबन कर दिया था। बुधवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम दोपहर 11:50 बजे जिला अस्पताल के बाहर बने प्याऊ पर पहुंची तो पानी के डिब्बे फिर से खाली मिले।
शहर में जिला अस्पताल के बाहर, महिला अस्पताल, रोडवेज, सदर तहसील, कलेक्ट्रेट, एसपी आफिस व अन्य सरकारी कार्यालयों में प्याऊ संचालित कराए जा रहे हैं। जिला अस्पताल के बाहर बने प्याऊ पर राहगीरों के साथ मरीज और तीमारदार प्यास बुझाने के लिए पहुंचते हैं। बुधवार को भी यहां खाली डिब्बे देखकर लोग लौट जा रहे थे। अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि रोडवेज, सदर अस्पताल में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इस समय पानी की खपत अधिक होने से हो सकता है कि दोपहर में जिला अस्पताल के प्याऊ पर पानी खत्म हो गया हो। पानी की व्यवस्था हर समय सुनिश्चित करने के लिए गाड़ी लगा दी गई है।
लोग बोले, जिम्मेदारों को देना चाहिए ध्यान
शहर निवासी रामबिहारी ने बताया कि प्यास लगने पर दोपहर में जिला अस्पताल के बाहर लगे प्याऊ पर पहुंचे थे लेकिन यहां पर डिब्बे खाली मिले। वहीं जनपद हमीरपुर निवासी राजकुमार ने बताया कि वह अस्पताल के बाहर से गुजर रहे थे। प्याऊ देखकर पानी पीने पहुंचे तो डिब्बे खाली मिले। इस पर जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए। वहीं महोबा निवासी ई-रिक्शा चालक श्रवण कुमार ने बताया कि उसे बहुत प्यास लगी थी। प्याऊ देखकर जब वह मौके पर पहुंचा तो किसी डिब्बे में पानी ही नहीं मिला। बाद में पानी खरीदकर प्यास बुझाई।
विज्ञापन
Trending Videos