सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Video goes viral... The woman was seen marrying the man she accused of rape.

Mahoba News: वीडियो वायरल... जिस पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, उसी से शादी रचाते नजर आई

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Video goes viral... The woman was seen marrying the man she accused of rape.
विज्ञापन
महोबा। नीट की तैयारी कर रही छात्रा के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। छात्रा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें छात्रा एक युवक से शादी रचाते दिख रही है। यह युवक अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवकों में से एक है।



इतना ही नहीं इन दोनों युवक-युवती की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की बात भी सामने आई है। इसमें युवती ने अपनी मर्जी से शादी करने और विरोध कर रहे परिवार से सुरक्षा की गुहार लगाई है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस वायरल वीडियो और फोटो की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली युवती महोबा में किराये का कमरा लेकर नीट की तैयारी कर रही थी। 30 अप्रैल को लाइब्रेरी से लौटते समय वह लापता हो गई। पुलिस के 16 दिन बाद बरामद करने पर उसने आरोप लगाया था कि कार सवार युवकों ने उसे अगवा कर नशीले इंजेक्शन लगाए। कई दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। उसके शरीर को सिगरेट से भी दागा।
विज्ञापन
Trending Videos



पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। चार टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। इसी बीच मंगलवार रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें छात्रा एक युवक के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह करती दिखाई दे रही है। युवक उसकी मांग में सिंदूर भी भर रहा है। यह वीडियो प्रयागराज आर्य संस्कार समाज भवन का बताया जा रहा है।


वीडियो में शादी करा रहे पंडित छात्रा से पूछ रहे हैं कि उस पर किसी प्रकार का दबाव तो नहीं है, वह अपनी मर्जी से ही शादी कर रही है न। तब युवती परिवार की असहमति के कारण घर छोड़ने की बात कह रही है। सोशल मीडिया में एक मैरिज सर्टिफिकेट भी सामने आया है। इस पर दोनों के हस्ताक्षर हैं। शादी का वीडियो व मैरिज सर्टिफिकेट सामने आने के बाद पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस उससे दुबारा पूछताछ करेगी। फिलहाल युवती अपने परिवार के साथ है।







शादी करके दोनों ने हाईकोर्ट में लगाई थी सुरक्षा की गुहार



अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि छतरपुर की एक महिला ने अपनी बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस टीमों ने छात्रा को सकुशल बरामद किया। पीड़िता के न्यायालय में बयान के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया था। बयान के आधार पर अपहरण के मामले में धाराओं में वृद्धि की गई है। तीन लोगों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में कुछ नए तथ्य प्रकाश में आए हैं। सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आया है जो युवती और नामित अभियुक्त के विवाह का है। इसमें स्वेच्छा से विवाह किए जाने जैसे तथ्य दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा युवती व युवक ने हाईकोर्ट में संयुक्त याचिका भी डाली है। इसमें स्वेच्छा से विवाह किए जाने और अपने परिजनों से सुरक्षा की मांग की गई है। इन सभी नए तथ्यों पर भी गहनता से विवेचना कराई जा रही है। सच्चाई सामने आने पर उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आया है। जो अपहृता और नामित अभियुक्त के विवाह का वीडियो है। जिसमें स्वेच्छा से विवाह किए जाने जैसे तथ्य दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अपहृता व आरोपी युवक ने हाईकोर्ट में संयुक्त याचिका डाली है। जिसमें स्वेच्छा से विवाह किए जाने और अपने परिजनों से सुरक्षा दिए जाने जैसे तथ्य अंकित किए गए हैं। सभी नए तथ्यों पर भी गहनता से विवेचना कराई जा रही है। जो भी तथ्य पाए जाएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।- शशांक सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed