सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Meter readers protest after not receiving their three-month salary.

Mahoba News: मांगा तीन माह का मानदेय न मिलने पर मीटर रीडरों का प्रदर्शन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Meter readers protest after not receiving their three-month salary.
फोटो 18 एमएएचपी 03 परिचय-कलक्ट्रेट में चूड़ियां लेकर ​शिकायत करने पहुंचे मीटर रीडर। संवाद
विज्ञापन
महोबा। मीटर रीडिंग करने वाले कर्मचारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मानदेय भुगतान की मांग उठाई। कहा कि कंपनी उनका तीन माह का मानदेय नहीं दे रही है। ऐसे में परिवार चलना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने डीएम को शिकायत पत्र देकर मानदेय दिलाने की मांग की।
Trending Videos


मीटर रीडर योगेश कुमार, रमेश, प्रिंस साहू, अशरफ खान, कौशल किशोर, विपिन कुमार, सुमित सोनी, धर्मेंद्र, धीरेंद्र, नरेश कुमार आदि ने डीएम गजल भारद्वाज को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह बिजली निगम से जुड़ी निजी कंपनी के माध्यम से काम करते हैं। तीन माह से कंपनी मानदेय नहीं दो रही है। मानदेय भी बेहद कम पांच हजार रुपये महीना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानदेय न मिलने से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इसकी शिकायत वह निगम में भी कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। कर्मचारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में चूड़ी लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि वह अधीक्षण अभियंता से भी शिकायत करेंगे और उनके जरिये यह चूड़ी कंपनी के अधिकारियों को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed