{"_id":"6a0b6c16d67e514fca0ee630","slug":"the-heat-broke-a-five-year-record-reaching-464-degrees-celsius-on-may-18-mahoba-news-c-225-1-mah1001-125333-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: गर्मी ने तोड़ा पांच साल का रिकाॅर्ड, 18 मई को 46.4 डिग्री पर पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: गर्मी ने तोड़ा पांच साल का रिकाॅर्ड, 18 मई को 46.4 डिग्री पर पहुंचा पारा
विज्ञापन
फोटो 18 एमएएचपी 10 परिचय-जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती डायरिया व अन्य बीमारी के मरीज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गर्मी ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 18 मई के दिन पिछले पांच सालों में इतनी अधिक गर्मी पहली बार रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। दोपहर के समय बाजार व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
सुबह आठ बजे से ही तेज धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया धूप और अधिक तीखी होती गई। दोपहर के समय गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया। बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक मुख्य बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बेहद कम रही जिससे व्यापार पर भी असर पड़ा। कई दुकानदारों ने बताया कि बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में 50 प्रतिशत से भी कम रह गई है।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही आर्द्रता मात्र 15 प्रतिशत और हवाओं की रफ्तार 21 किलोमीटर प्रति घंटा रही। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक रजनीश मिश्रा ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की कोई संभावना नहीं है, बल्कि इस सप्ताह गर्मी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
24 घंटे में डायरिया के दस मरीज वार्डों में भर्ती
महोबा। बढ़ती गर्मी के बीच जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 24 घंटे में पेट दर्द, उल्टी-दस्त के 40 मरीज पहुंचे। इसमें से सलोनी, इकरा, रामजानकी, मानसी, आयुष, सलमा, हार्दिक, मुस्कान, रानी समेत दस की हालत गंभीर होने पर वार्डों में भर्ती कराया गया। सोमवार को ओपीडी में मरीजों की कतारें लगी रहीं। उधर डॉ. राजेश भट्ट ने बताया कि तापमान में वृद्धि का असर लोगों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। खानपान में लापरवाही बरतने की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने व हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। (संवाद)
बिजली की अंधाधुंध कटौती ने छुड़ाया पसीना
महोबा। भीषण गर्मी के बीच सोमवार को हुई बिजली की अंधाधुंध कटौती ने लोगों को बेहाल कर रखा। बिजली की आंखमिचौली के चलते दिन में अधिकांश समय कूलर, एसी, पंखा आदि शोपीस बने रहे। गर्मी से बेहाल लोग हाथ से पंखा करने को मजबूर रहे। सुबह के समय बीच-बीच में बिजली आपूर्ति प्रभावित होती रही। यही हाल दोपहर के समय भी हुआ। दो बजे अचानक शहर के आल्हा चौक समेत विभिन्न इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई। शाम पांच बजे तक आपूर्ति न आने से लोग परेशान रहे। उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के कर्मचारियों से संपर्क किया लेकिन उन्हें कोई सार्थक जवाब नहीं दिया गया।
ये सावधानियां जरूरी
- अधिक से अधिक पानी पीएं, प्यास न लगे तब भी।
- हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें।
- बाहर निकलने पर धूप का चश्मा, छाता, गमछा और टोपी का प्रयोग करें।
- यात्रा करते समय पीने का पानी अपने साथ अवश्य रखें।
- लस्सी, चावल का पानी, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें।
- दोपहर 12 से तीन बजे तक धूप में न निकलें।
- ताजा व हल्का भोजन करें।
पिछले पांच सालों में तापमान की स्थिति
वर्ष- अधिकतम पारा
18 मई 2026-46.4 डिग्री
18 मई 2025-43 डिग्री
18 मई 2024-41 डिग्री
18 मई 2023-42.6 डिग्री
18 मई 2022-43 डिग्री

Trending Videos