{"_id":"69b6fe67bfd28c1a4605be14","slug":"mobile-number-not-registered-double-whammy-mahoba-news-c-225-1-mah1012-123352-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं, पड़ रही दोहरी मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं, पड़ रही दोहरी मार
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अभी तक जिन गैस उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं हो सके हैं, उन उपभोक्ताओं पर दोहरी मार पड़ रही है। एक ओर जहां रसोई गैस के लिए लोग दौड़ लगा रहे हैं। वहां केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ता पहले अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराने के लिए हाथ-पैर जोड़ रहे हैं लेकिन उनकी केवाईसी सहजता से नहीं हो पा रही है। इससे वह ऑनलाइन बुकिंग का प्रयास भी नहीं कर पा रहे हैं।
गैस एजेंसियों ने भीड़ को कार्यालय आने से रोकने के लिए कार्यालयों को बंद कर दिया है और सभी उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग के लिए कहा जा रहा है। यह दावा किया जा रहा है कि ऑनलाइन बुकिंग होने पर गैस सिलिंडर होम डिलीवरी के तहत मिल रहा है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। ऑनलाइन बुकिंग नंबरों पर इतना अधिक कॉल ट्रैफिक हो चुका है कि सर्वर सही समय पर जवाब नहीं दे रहा है। नतीजा यह है कि जो लोग अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से फोन या मिस कॉल कर रहे हैं तो उनके मोबाइल में 24 घंटे के बाद बुकिंग प्रक्रिया होने का मैसेज आ रहा है। 24 घंटे के बाद पुन: फोन करने पर फिर से 24 घंटे बाद का मैसेज आ रहा है। यह देख उपभोक्ता आक्रोशित हो रहे हैं। शहर के शेखूनगर निवासी जमील खान ने बताया कि उनके घर गैस सिलिंडर खाली होने वाला है। बुकिंग का समय भी 25 दिन से ऊपर हो चुका है। दो दिन से मोबाइल नंबरों पर बुकिंग के लिए फोन कर रहे हैं लेकिन हर बार 24 घंटे बाद फोन लगाने का संदेश प्राप्त हो रहा है। इसलिए वह एजेंसी पर गैस सिलिंडर बुकिंग के लिए आए थे लेकिन यहां पर केवल ऑनलाइन बुकिंग करने की बात कहकर उपभोक्ताओं को टरकाया जा रहा है।
Trending Videos