{"_id":"69f25107fab4a2cea6078d74","slug":"start-digging-pits-for-plantation-within-10-days-mahoba-news-c-225-1-mah1001-124784-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पौधरोपण के लिए 10 दिन के अंदर शुरू करें गड्ढे खोदने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पौधरोपण के लिए 10 दिन के अंदर शुरू करें गड्ढे खोदने का काम
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पौधरोपण व पर्यावरण समिति की बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि पौधरोपण के लिए 10 दिन के अंदर गड्ढों की खुदाई शुरू करें। स्थल चयन और गड्ढा खुदाई की सूचना प्रभागीय वनाधिकारी को शीघ्र उपलब्ध कराएं।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी देवाशीष जेना ने बताया कि वर्ष 2026-27 में जनपद में 69,06,609 पौधों का रोपण किया जाएगा। वन विभाग की ओर से 39,31,000 पौधे वन क्षेत्रों में लगाए जाएंगे जबकि अन्य 24 विभागों की ओर से 29,75,609 पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने ग्राम्य विकास विभाग को निर्देश दिए कि पिछले वर्ष के वृहद पौधरोपण स्थलों को दोबारा सत्यापित करें। राजस्व ग्राम की जिन जमीनों को कब्जामुक्त कराया गया है, वहां पौधरोपण कर सुरक्षा व सिंचाई की व्यवस्था की जाए। स्थानीय प्रजातियों के किन पौधों का रोपण सफल होगा, इसकी कार्य योजना प्रस्तुत की जाए। जनपद में 50 बड़े स्थल चयनित करें और वहां सुरक्षा व सिंचाई के साथ उच्च गुणवत्ता के पौधे रोपित करें। डीएफओ ने बताया कि जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में वन विभाग की 33 पौधशालाएं हैं जिसमें पौधरोपण के लिए 64 लाख से अधिक पौध तैयार है।
छोटी नदियों के पुनरुद्धार के लिए बनेगी कार्ययोजना
डीएम ने गंगा समिति की समीक्षा बैठक में जनपद की छोटी नदियों का चयन कर उनकी स्थिति बेहतर किए जाने के लिए सिंचाई प्रखंड के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए। कहा कि पुनरुद्धार किए जाने के लिए नदी का चयन कर उनकी वर्तमान स्थिति व पुनरुद्धार के लिए कार्य योजना तैयार कराएं। नगर क्षेत्रों में पेयजल योजना के लिए नदियों और बांधों से पानी उपलब्ध कराने की सहमति व इंटेकवेल बनाए जाने के लिए जल निगम नगरीय के एक्सईएन को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने वेटलैंड समिति की समीक्षा में डीएफओ को निर्देश दिए कि जनपद के रतन सागर, बेला सागर व कीरत सागर को आर्द्रभूमि संरक्षण अधिनियम-2017 के तहत अधिसूचित किए जाने के लिए जिला वेटलैंड समिति के सदस्यों के साथ दोबारा बिंदुवार स्थिति की समीक्षा कर आगामी बैठक में अवगत कराएं। बैठक में सीडीओ बलराम कुमार, एडीएम कुंवर पंकज, एसडीएम शिवध्यान पांडेय, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos