{"_id":"69b5a6780fa7771a21023f4b","slug":"students-said-that-some-questions-were-difficult-while-most-were-easy-mahoba-news-c-225-1-mah1012-123324-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: छात्रों ने कहा, कुछ कठिन तो अधिकांश प्रश्न थे आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: छात्रों ने कहा, कुछ कठिन तो अधिकांश प्रश्न थे आसान
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो 14 एमएएचपी 10 परिचय-विकास पटेल। संवाद
विज्ञापन
महोबा। उप निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए शनिवार को अलग-अलग जनपदों से परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में पंजीकृत 3,840 परीक्षार्थियाें में से 2,564 ने परीक्षा दी जबकि 1,276 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों ने अपनी तैयारी को परखते हुए प्रश्नों के उत्तर लिखे। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र आसान रहा।
आज जिले के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय खंड-ए, खंड-बी, पीएमश्री जीजीआईसी, जीआईसी और डीएवी इंटर काॅलेज में सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ जुटी। केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की तलाशी की गई। अभ्यर्थियों के जूते व बेल्ट भी बाहर उतरवाए गए। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। इसमें पंजीकृत 1,920 परीक्षार्थियों में 1,302 परीक्षार्थी ही परीक्षा में बैठे। पहली पाली में 618 अनुपस्थित रहे।
इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से पांच बजे तक कराई गई। इसमें पंजीकृत 1,920 परीक्षार्थियों में 1,262 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 658 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान डीएम गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह आदि ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अफसरों ने परीक्षा छूटने के बाद यातायात व्यवस्था को ठीक रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती प्रमुख चौराहों पर की।
Trending Videos