फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   150 principals warned over negligence in forming Eco Clubs.

Mainpuri News: ईको क्लब गठन में लापरवाही पर 150 प्रधानाचार्यों को चेतावनी

Thu, 06 Aug 2026 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 06 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
150 principals warned over negligence in forming Eco Clubs.
मैनपुरी। पर्यावरण रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शासन के निर्देश पर सभी कॉलेजों में ईको क्लब का गठन होना है। इस मामले में कॉलेजों के संचालक और प्रधानाचार्य रुचि नहीं ले रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने जिले के 150 कॉलेजों को चेतावनी जारी की है। दो दिन के अंदर जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शासन का प्रयास है कि पर्यावरण के प्रति लोगों का जागरूक किया जाए। इसके लिए सभी कॉलेजों में ईको क्लब गठन करने का निर्णय लिया गया है। ईको क्लब में एक शिक्षक और तीन छात्रों को शामिल किया जाएगा। ये शिक्षक और छात्र कॉलेज में आने वाले अन्य छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को पर्यावरण रक्षा के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही समय-समय पर कॉलेजों में ईको क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन प्रतियोगिताओं के माध्यम से कराया जाए। पिछले एक महीने से शासन के निर्देश पर ईको क्लब के गठन का कार्य चल रहा है। 150 वित्तविहीन कॉलेजों ने ईको क्लब का गठन नहीं किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि इन कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है कि आठ अगस्त की दोपहर दो बजे तक हर हाल में ईको क्लब का गठन कर जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर दें अन्यथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को बनाया नोडल
ईको क्लब के गठन में मदद के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रत्येक विकास खंड में राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों के शिक्षकों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। प्रत्येक शिक्षक को 10-10 कॉलेज दिए गए हैं। नोडल शिक्षक संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से बात कर ईको क्लब का गठन निर्धारित समय में कराना सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस ब्लॉक में कितने कॉलेजों ने नहीं किया गठन
किशनी- 44
बेवर- 29
सुल्तानगंज- 29
मैनपुरी- 16
कुरावली- 13
जागीर- 07
बरनाहल- 06
घिरोर - 04
करहल- 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed