{"_id":"697fbfe49df805d52f09b9ea","slug":"a-teacher-going-to-teach-tuition-was-attacked-with-a-sharp-weapon-on-her-face-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-153290-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: ट्यूशन पढ़ाने जा रही शिक्षिका के चेहरे पर धारदार हथियार से किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: ट्यूशन पढ़ाने जा रही शिक्षिका के चेहरे पर धारदार हथियार से किए वार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शिक्षिका ने छात्र की हरकतों के बारे में परिजन से शिकायत की तो नाराज होकर उसने शिक्षिका से रास्ते में छेड़छाड़ की, विरोध पर चेहरे पर धारदार हथियार से वार किए। इससे शिक्षिका के होंठ कट कर अलग हो गए। परिजन इलाज के लिए पीजीआई सैफई ले गए, वहां चिकित्सकों ने प्लास्टिक सर्जरी कराने के लिए कहा, जिसके बाद परिजन ने आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन आगरा रोड पर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र बहन से अश्लीलता करता था। इसकी शिकायत बहन ने पैरेंट्स मीटिंग में परिजन से की थी। छात्र नाराज हो गया और रास्ता रोक कर परेशान करने लगा। कुछ दिन बाद बहन ने स्कूल छोड़ दिया और दूसरे स्कूल में पढ़ाने लगी। मगर आरोपी छात्र ने परेशान करना नहीं छोड़ा, असलहे से धमकाते हुए संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इससे वह डिप्रेशन में आ गई। 20 जनवरी की शाम को बहन ज्योंति रोड पर एक छात्र के घर ट्यूशन पढ़ाने जा रही थी। रास्ते में आरोपी छात्र ने पकड़ लिया, छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर धारदार हथियार से चेहरे पर एक के बाद एक कई वार किए। जिससे बहन का चेहरा बुरी तरह से जख्मी हो गया, होंठ कट कर अलग गिर गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घायल छात्रा को परिजन पीजीआई सैफई ले गए। वहां चिकित्सक ने प्लास्टिक सर्जरी कराने की बात कही तो परिजन ने आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा का इलाज चल रहा है।
परिजन की तहरीर पर दर्ज की प्राथमिकी
छात्रा के उपचार में व्यस्त परिजन इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दे सके। रविवार को भाई ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर भदौरिया ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है, टीम को पीड़िता के बयान दर्ज करने के लिए भेजा जाएगा।
Trending Videos