{"_id":"697fc0a3a8c09f15630f7d81","slug":"fir-against-15-for-land-grabbing-and-firing-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-153278-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: जमीन पर कब्जा और फायरिंग में 15 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: जमीन पर कब्जा और फायरिंग में 15 पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बाईपास आगरा रोड स्थित जमीन पर कब्जे और फायरिंग मामले में दूसरे पक्ष की ओर से 15 लोगों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पूर्व में एक पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी।
नगला दौलत निवासी रनवीर सिंह ने बताया कि वह करीब 75 वर्ष से औड़ेन्य पड़रिया स्थित जमीन का काश्तकार है। उनकी जमीन पर फर्जी बैनामा व बिना अधिकार 25 जनवरी की दोपहर आरोपी लाइसेंसी असलहा के बल पर कब्जा कर रहे थे। अनिल पांडेय, कल्लू पांडेय, गौरव पांडेय, सूरज, सौरव पांडेय और 10 अन्य लोग बाउंड्री बना कर रहे थे। विरोध पर अनिल ने रिवाॅल्वर और पुत्र गौरव व सूरज पांडेय ने राइफल से जान से मारने की नीयत से करीब 20 राउंड फायरिंग की। कोतवाली पुलिस ने सभी 15 लोगों पर जानलेवा हमला सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos