फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Anshika selected for divisional trial in Under-25 badminton

Mainpuri News: अंडर-25 बैडमिंटन में अंशिका का मंडलीय ट्रायल के लिए चयन

Thu, 20 Aug 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 20 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Anshika selected for divisional trial in Under-25 badminton
मैनपुरी। खेल निदेशालय की ओर से 24 और 25 अगस्त को प्रयागराज में प्रदेश स्तरीय अंडर-25 बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जनपदीय चयन ट्रायल कराया गया। जिले की छह बालिकाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। खिलाड़ी अंशिका मिश्रा का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया। खिलाड़ियों के खेल कौशल, तकनीक और प्रदर्शन के आधार पर अंशिका मिश्रा का चयन आगरा मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया। जनपद स्तर पर चयन होने के बाद अब अंशिका के सामने मंडलीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आगरा मंडल की टीम में जगह बनाने की चुनौती होगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि जनपद स्तरीय ट्रायल में चयनित अंशिका मिश्रा शुक्रवार को आगरा के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed