फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   D.El.Ed. candidates stumped by Science and Mathematics

Mainpuri News: विज्ञान और गणित में चकराए डीएलएड के परीक्षार्थी

Tue, 22 Sep 2026 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
D.El.Ed. candidates stumped by Science and Mathematics
मैनपुरी। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा जिले के 13 केंद्रों पर आयोजित की गई। मंगलवार को तीन पालियों में परीक्षा का आयोजन हुआ। प्रथम और द्वितीय पाली में आयोजित विज्ञान व गणित की परीक्षा में परीक्षार्थी परेशान नजर आए।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। सुबह 10 से 11 बजे तक प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। सुबह 11:30 से 12:30 बजे तक गणित विषय की परीक्षा आयोजित की। इसके बाद दोपहर 2 से 4 बजे तक सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान सचल दल प्रभारी सर्वेश कुमार ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं को विज्ञान और गणित के प्रश्नपत्र को लेकर चिंतित देखा गया। प्राचार्य डायट सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हो रही हैं।
विज्ञापन

---
विज्ञान और गणित के प्रश्न कठिन थे। जिनका जवाब देने में समय लगा। सामाजिक अध्ययन का प्रश्नपत्र आसान रहा।
सूरज कुमार परीक्षार्थी
---
विज्ञान का प्रश्नपत्र उम्मीद से अधिक कठिन था। गणित में भी तैयारी के हिसाब से कठिन प्रश्न आए जिन्हें हल करने में समय लगा।
विमल कुमार परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed