{"_id":"6ab353d6605b94bfeb0c801c","slug":"elderly-singer-dies-in-road-accident-in-kishani-in-mainpuri-2026-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मदद के इंतजार में दम तोड़ गई जिंदगी: दो बाइकों की भिड़ंत, सुनसान सड़क पर तड़पते रहे तीन घायल; एक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद के इंतजार में दम तोड़ गई जिंदगी: दो बाइकों की भिड़ंत, सुनसान सड़क पर तड़पते रहे तीन घायल; एक की माैत
Wed, 23 Sep 2026 09:51 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 23 Sep 2026 09:51 AM IST
सार
अस्पताल में चिकित्सकों ने बुजुर्ग गायक को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल हुए सिपाही समेत दो लोगों को पुलिस ने इलाज के लिए सैफई भेज दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के किशनी में ग्वालियर-बरेली हाईवे पर सड़क हादसे में 65 वर्षीय धार्मिक गायक छेदालाल सक्सेना की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार तड़के करीब साढ़े बजे किशनी प्राइवेट बस स्टैंड के पास हुआ। इस घटना में एक सिपाही समेत दो अन्य लोग घायल हुए हैं।
छेदालाल सक्सेना क्षेत्र के बसैत गांव के रहने वाले थे। वे धार्मिक कार्यक्रमों में गायक और हरमोनियम बजाने का काम करते थे। मंगलवार को वे अपने साथी संजीव दुबे और फरेंजी निवासी शिवम चतुर्वेदी के साथ कटरा समान में आयोजित गणेश महोत्सव में कार्यक्रम करने गए थे। बुधवार सुबह करीब तीन बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद तीनों वापस लौट रहे थे।

किशनी के बिधूना चौराहे से शिवम अपनी स्कूटी से गांव चला गया। संजीव दुबे के साथ छेदालाल बाइक पर बैठे थे। बेटे बालगोविंद सक्सेना ने पिता को फोन कर बताया कि वह किशनी रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ा है और दवा लेकर लौटा है। छेदालाल अपने बेटे को लेने जा रहे थे, तभी किशनी प्राइवेट बस स्टैंड के पास सामने से आ रही एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
सुबह करीब 3:30 बजे सुनसान सड़क पर तीनों घायल काफी देर तक पड़े रहे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। एसआई राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टरों ने छेदालाल सक्सेना को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सुंदर सिंह सवार थे, जो आगरा के नगला ब्रजा के रहने वाले हैं। वे फर्रुखाबाद कोतवाली में सिपाही के पद पर तैनात हैं और छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे थे। वे भी इस हादसे में घायल हो गए। पुलिस ने घायल संजीव दुबे और सिपाही सुंदर को इलाज के लिए सैफई भेज दिया है। दोनों बाइकों को थाने में खड़ा किया गया है।
हादसे की खबर मिलते ही गांव से ग्रामीण और परिजन सीएचसी पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। छेदालाल के पांच बेटे और दो बेटियां हैं। उनका एक बेटा अहमदाबाद से रवाना हो गया है। बसैत निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने परिजनों से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया है।