{"_id":"6a7980357dad9050290cc394","slug":"farmer-shot-dead-while-sleeping-outside-home-land-dispute-suspected-in-mainpuri-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मैनपुरी में किसान की हत्या, घर के बाहर चारपाई पर सोते समय मारी गोली; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मैनपुरी में किसान की हत्या, घर के बाहर चारपाई पर सोते समय मारी गोली; परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 10 Aug 2026 01:09 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:09 PM IST
सार
मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे 50 वर्षीय किसान वीरपाल की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे जमीन का विवाद सामने आया है; परिजनों ने गांव के कुछ अन्य लोगों पर भी वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और परिवार के लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव जुन्हैसा में रविवार रात घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे किसान की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई, सोमवार सुबह जागने पर परिजन को जानकारी हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा, हत्या के पीछे जमीन की रंजिश बताई गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कुरावली क्षेत्र के गांव जुन्हैसा के रहने वाले 50 वर्षीय वीरपाल का गांव के ही रहने वाले पवन शाक्य से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, कुछ दिनों पहले विपक्षी का गांव में किसी से झगड़ा हो गया था, झगड़े के बीच वीरपाल मौके पर पहुंच गया तो वहां दोनों पक्ष के बीच कहासुनी हो गई थी। रविवार की रात वीरपाल खाना खाने के बाद घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे थे। देर रात किसी समय पवन शाक्य अपने कुछ लोगों के साथ आया और वीरपाल के सिर बाई तरफ गोली मारकर हत्या कर दी।
सोमवार सुबह करीब छह बजे जब परिजन जागे तो घर के बाहर वीरपाल का लहूलुहान शव पड़ा देख होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद एसपी ग्रामीण स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, मृतक के पुत्र महेंद्र ने गांव के कुछ अन्य लोगों को भी हत्याकांड में शामिल होने का आरोप लगाया। एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि जमीन के विवाद का मामला सामने आया है, तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।