{"_id":"6a79692dd3ee385210062b1b","slug":"clash-breaks-out-over-kanwar-offering-at-bateshwar-temple-eaight-kanwariyas-injured-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बटेश्वर में कांवड़ चढ़ाने को लेकर बवाल, लाठी-डंडे चले, आठ कांवड़िए घायल; ये भी लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बटेश्वर में कांवड़ चढ़ाने को लेकर बवाल, लाठी-डंडे चले, आठ कांवड़िए घायल; ये भी लगाया आरोप
Mon, 10 Aug 2026 11:31 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:31 AM IST
सार
बटेश्वर में ब्रह्मलाल महाराज के अभिषेक के दौरान कांवड़ चढ़ाने को लेकर कांवड़ियों और वॉलेंटियर्स में विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चलने से आठ कांवड़िए घायल हो गए और कांवड़ खंडित करने व मोबाइल तोड़ने के आरोप लगाए गए हैं; पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
घायल कांवड़िए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बाह बटेश्वर के ब्रह्मलाल महाराज के अभिषेक के दौरान रविवार मध्य रात्रि कांवड़ियों एवं वालेंटियर्स के बीच हुए विवाद में बवाल हो गया। बवाल के दौरान लात-घूसे चले। डंडों से मारपीट हुई। अफरातफरी के बीच आठ कांवड़िए घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने घायलों के नाम पिढ़ोरा के जितेन्द्र, रमेश चन्द्र, चन्द्रभान,मानसिंह, विजय, शिवकांत,आकाश, कुलदीप बताए हैं। घायल कांवड़ियों ने मोबाइल टूटने एवं कांवड़ खंडित किए जाने का आरोप लगाया है। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला, चार को हिरासत में लिया है।
घायल जितेन्द्र एवं रमेश चन्द्र का मेडिकल कराया है। घायल कांवड़ियों ने बताया कि हरिद्वार से कांवड़ लाए थे। मध्य रात्रि में कुछ कांवड़ चढ़ गई थी, कुछ चढ़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।