{"_id":"6a79483b23149d36bb037eac","slug":"devotees-walk-barefoot-exposing-civic-negligence-fresh-road-patchwork-crumbles-along-agra-parikrama-route-2026-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: नंगे पैर और चुभती गिट्टियां, भ्रष्ट व्यवस्था से गुजरने को मजबूर आस्था, ये तस्वीरें खड़े कर देंगी रोंगटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नंगे पैर और चुभती गिट्टियां, भ्रष्ट व्यवस्था से गुजरने को मजबूर आस्था, ये तस्वीरें खड़े कर देंगी रोंगटे
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 10 Aug 2026 09:10 AM IST
सार
भक्तिभाव से नंगे पैर 44 किमी की परिक्रमा पर निकले श्रद्धालुओं को रास्ते में विकास के दावों की हकीकत से सामना करना पड़ा। 24 घंटे पहले किया गया पैचवर्क टिक नहीं सका और उधड़ी सड़कों व बिखरी गिट्टियों ने निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन
1 of 5
गिट्टियों से गुजरते शिवभक्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक से पहले रविवार शाम जब लाखों श्रद्धालु 44 किमी. लंबी परिक्रमा के लिए निकले तो उन्हें नगर निगम के कागजी विकास और बदहाल सड़कों के कारण दुश्वारी झेलनी पड़ी। परिक्रमा मार्ग के गड्ढे भरने के लिए की गई लीपापोती श्रद्धालुओं के कदम पड़ते ही बेपर्दा हो गई। परिक्रमा से 24 घंटे पहले आनन-फानन में कराया गया पैचवर्क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। बिखरी गिट्टियां नंगे पांव चल रहे भक्तों के पैरों में चुभती रहीं।
2 of 5
गिट्टियों से गुजरते शिवभक्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिक्रमा मार्ग पर बल्केश्वर से वाटरवर्क्स जाते समय इंडिया कास्टिंग के पास पैचवर्क उधड़ गया। बल्केश्वर तिराहा के नजदीक सीवर मरम्मत के बाद छोड़ी गई गिट्टियों ने राहगीरों और भक्तों को छकाया। आईटीआई गेट व जीवनी मंडी के पास बिखरे कंकड़ और काली माता मंदिर के पास मुख्य मार्ग के गड्ढों से भक्त बचते-बचाते निकले।
3 of 5
गिट्टियों से गुजरते शिवभक्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रद्धालुओं को घरों से परिक्रमा मार्ग तक पहुंचने के लिए भी जर्जर रास्तों, कीचड़ और जलभराव से गुजरना पड़ा। शहर के हर क्षेत्र में यही स्थिति देखने को मिली। निगम की फाइलों में शहर का विकास टेंडर की फाइलों से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इसी वजह से धरातल पर काम पूरी तरह ठप पड़ा है। नगर निगम की लापरवाही और लचर कार्यशैली का खामियाजा उन श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ा, जो नंगे पैर भक्तिभाव से परिक्रमा पूरी करने निकले थे। आस्था के आगे जिम्मेदार अधिकारियों की वादाखिलाफी ने शहर के विकास दावों की भी पोल खोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गिट्टियों से गुजरते शिवभक्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन रास्तों पर भी हुई परेशानी
परिक्रमा मार्ग से जुड़े हर मार्ग पर भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों से नंगे पांव निकले भक्तों के कंकड़ चुभते रहे। ककरैठा, आवास विकास, दहतोरा, दौरेठा, यमुना पार, फतेहाबाद रोड स्थित 100 फुटा मार्ग, शास्त्रीपुरम व अन्य मार्ग पर उधड़ी सड़कें भक्तों के सब्र का इम्तिहान लेती रहीं।
विज्ञापन
5 of 5
गिट्टियों से गुजरते शिवभक्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खराब मौसम में भी कराई मरम्मत
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि बारिश के मौसम के बावजूद निगम प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई थीं। रविवार दोपहर अधिकारियों और पार्षदों के साथ पूरे परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण भी किया था। बारिश खत्म होते ही तेजी से सड़कों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।