फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Kanwariyas from Agra Killed in Road Accident Before Kanwar Yatra Third Seriously Injured

UP: कासगंज में डाक कांवड़ियों संग भयानक हादसा, कार से भिड़ी बाइक; आगरा के दो शिवभक्तों की मौत

Mon, 10 Aug 2026 09:49 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 10 Aug 2026 09:49 AM IST
सार

आगरा से सोरोंजी के लहरा गंगाघाट जल लेने जा रहे कांवड़ियों की बाइक सोमवार सुबह काली नदी पुल के पास कार से टकरा गई। हादसे में दो शिवभक्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है।
 

विज्ञापन
Two Kanwariyas from Agra Killed in Road Accident Before Kanwar Yatra Third Seriously Injured
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा से डाक कांवड़ के लिए सोरोंजी के लहरा गंगाघाट पर जल लेने आ रहे कांवड़ियों के जत्थे में सोमवार सुबह मातम पसर गया। काली नदी पुल के पास कार से टकराकर बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से हायर सेंटर आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


हादसा सोमवार सुबह करीब 4:36 बजे हुआ। जिला आगरा के  चार-पांच गांवों के करीब 30 कांवड़ियों का जत्था पिकअप वाहन और 10-12 मोटरसाइकिलों से सोरों की ओर आ रहा था। जत्थे से दो बाइक पीछे रह गई थीं। इनमें से एक बाइक पर तीन कांवड़िए सवार थे। इनमें एक बाइक को हरिगोविंद (25) पुत्र महावीर निवासी बन्नावली, थाना फतेहपुर सीकरी, आगरा चला रहा था। उसके साथ विवेक (18) पुत्र सुंदर सिंह निवासी नोलक्खा, थाना सदर बाजार, आगरा और राहुल (20) पुत्र जगदीश निवासी सतनापुर, थाना मिढाकुर आगरा सवार थे।
विज्ञापन




उनके साथियों का काफिला आग निकल गया था। इसी दौरान काली नदी पुल के पास बाइक सामने से आ रही दूसरे कांवड़ियों के जत्थे की कर से टकरा गई। हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल कासगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने  हरिगोविंद और राहुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं विवेक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे उसके साथी साथ हायर सेंटर आगरा रेफर किया गया। दोनों कांवड़ियो की मौत की सूचना मिलने के बाद उनके अन्य साथी जिला अस्तपाल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed