{"_id":"6987a8d5221101275c0d3ce3","slug":"mainpuri-news-budget-jayveer-singh-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-153685-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के बजट से आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा : जयवीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार के बजट से आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा : जयवीर सिंह
विज्ञापन
फोटो 31 ट्रांजिट हॉस्टल बजट के बारे में जानकारी देते कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। पर्यटन मंत्री और मैनपुरी विधानसभा के विधायक जयवीर सिंह ने शनिवार को ट्रांजिट हॉस्टल में केंद्रीय बजट के संबंध में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा।
कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह बजट गरीब, महिला, किसान, युवा, श्रमिक एवं मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। मोदी सरकार का यह बजट देश के चहुंमुखी विकास का बजट है। इससे विकसित भारत की नींव और ज्यादा मजबूत होगी, इस बजट से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि हर जिले में ट्रामा सेंटर का निर्माण होने से स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। जिसका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिलेगा। गरीब परिवारों पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का बोझ कम होगा। 1 अप्रैल 2026 को लागू होने वाला नया इनकम टैक्स कानून करदाताओं और कारोबारियों को जटिलता से मुक्त करेगा और नियमों को सरल करेगा। वहीं उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण करने के लिए बौद्ध सर्किट, धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास को बढ़ावा देने में यह बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में निर्णायक कदम है। केंद्र और प्रदेश की सरकार हर क्षेत्र में विकास करने का काम कर रही है। इस बजट से कुटीर उद्योगों को मजबूती मिलेगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ममता राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, महामंत्री प्रदीप तिवारी, वीरेंद्र शाक्य, प्रदीप राज, सौरभ दुबे, भूपेंद्र यादव, करणपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Trending Videos