सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news dimple yadav

Mainpuri News: सपा सांसद ने बजट को मध्यम वर्ग विरोधी बताया

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news dimple yadav
फोटो 30 सपा कार्यालय में बैठक को संबोधित करतीं सांसद डिंपल यादव। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। सपा सांसद डिंपल यादव ने आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक में सभी पदाधिकारी को एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत जारी हो रहे नोटिस पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कई मामलों में भारतीय जनता पार्टी को घेरा।सपा सांसद डिंपल यादव ने पदाधिकारी से कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत जो नोटिस जारी हो रहे हैं, उसमें गंभीरता दिखाएं। अधिक से अधिक फॉर्म 6 भरवाएं और यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी फॉर्म 7 गलत तरीके से ना भरा जाए। इसके साथ ही चुनाव को लेकर जनसंपर्क बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो बजट जारी किया है, उसमें मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी नहीं है। बजट के आने से किसी को भी खुशी नहीं हुई है।
Trending Videos


वेब सीरीज घूसखोर पंडत को लेकर उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि भाजपा समाज में भेदभाव बढ़ाने में लगी है। उनकी सरकार में ही ऐसी फिल्में क्यों आती हैं, जो किसी समाज के लिए भेदभाव पैदा करती हैं। अमेरिका और भारत के बीच हुई ट्रेड डील पर उन्होंने कहा कि दोनों देशों में करोड़ों की डील साइन हुई है। सरकार द्वारा किसानों को कमजोर करने का काम किया जा रहा है। विदेश से जो कृषि खाद्य पदार्थ और उपकरण आएंगे तो किसान कैसे अपनी आमदनी को बढ़ाने का काम कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऐसा एसआईआर भाजपा लाई, क्योंकि वह नहीं चाहते कि लोकतांत्रिक तरीके से सरकार स्थापित हो। वह लोग आम आदमी से वोट का अधिकार चीन की कोशिश कर रहे हैं, हमें उनकी मंशा को पूरा नहीं होने देना है।

इस दौरान विधायक इंजीनियर बृजेश कठेरिया, सदस्य विधान परिषद मुकुल यादव, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष रामकुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed