{"_id":"6a0f693efeabca992b06ceac","slug":"mainpuri-news-electric-supply-break-hight-power-usasge-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-159815-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: 33 केवी उपकेंद्र पर मशीनों में हुआ फाल्ट कई क्षेत्र की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: 33 केवी उपकेंद्र पर मशीनों में हुआ फाल्ट कई क्षेत्र की बिजली गुल
विज्ञापन
फोटो 19 वाडा हाउस के पास ट्रांसफार्मर बदलवाते कर्मचारी। स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। बढ़ते तापमान के बीच विद्युत निगम के सामने ओवर लोड की समस्या खड़ी हो गई है। तापमान और ओवर लोड विद्युत निगम के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर रहा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो रात भर गांव से लेकर शहर तक बिजली की लाइनों में कहीं आग लगी तो कहीं फाल्ट होते रहे। देवी रोड पर मशीनों में फाल्ट होने के कारण पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही।
पिछले एक सप्ताह से जिले की बिजली व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। ओवर लोड के कारण किसी क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या खड़ी हो रही है तो कहीं केबल जल रही हैं। तापमान भी बिजली सप्लाई को प्रभावित कर रहा है। बुधवार की रात देवी रोड उपकेंद्र पर मशीनों में फाल्ट हो गया इससे इस इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात भर कर्मचारी फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे।
पावर हाउस उपकेंद्र क्षेत्र के मोहल्ला राधारमन रोड, डीएन नगर आदि में रात भर लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझते रहे। करहल रोड पर वाडा हाउस के पास ट्रांसफार्मर फुक गया इसके चलते राम भर बिजली नहीं आ सकी। यहां सुबह ट्रांसफार्मर बदला गया। ज्योंती रोड उपकेंद्र क्षेत्र में भी केबल में आग लगने के कारण बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को दिन में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
-- --
रात में निरीक्षण पर निकले अधीक्षण अभियंता
मैनपुरी। शहर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने रात्रिकालीन निरीक्षण का निर्णय लिया है। बुधवार की रात अधीक्षण अभियंता ने उपकेंद्र सिविल लाइन शहरी, देवी सड़क और पावर हाउस का रात्रिकालीन औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रात की पाली में तैनात कर्मचारियों और ऑपरेटरों की उपस्थिति की जांच की। सब-स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों की स्थिति को परखा गया और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही पावर ट्रांसफॉर्मर और कंट्रोल पैनल के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया गया। इसके अलावा, रजिस्टर और लॉगबुक में दर्ज रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया गया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की बिजली संबंधी शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि विद्युत व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गैर-जिम्मेदाराना रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रतिदिन रात 8 से 11 बजे तक शहरी क्षेत्र के बिजली घरों पर इस प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

Trending Videos