सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news ex pradhan fire

Mainpuri News: आटा पिसाने के विवाद में पूर्व प्रधान ने झोंका फायर

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news ex pradhan fire
फोटो 4 राइफल सहित पकड़ा गया कावेंद्र। संवाद
विज्ञापन
बेवर। गांव हुसैनपुर में शुक्रवार को चक्की पर आटा पिसाने पर हुए विवाद में पूर्व प्रधान ने लाइसेंसी राइफल से फायर झोंक दिया। गोली चलने की आवाज सुन कर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मौके से राइफल सहित पूर्व प्रधान को पकड़ने के बाद पिटाई कर दी, सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार पूर्व प्रधान को जेल भेजा गया है।

थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी पूर्व प्रधान कावेंद्र उर्फ बंटू गांव में आटा चक्की लगाए हुए हैं। शुक्रवार को दुकान पर गांव रबारेमऊ निवासी भूरे आटा पिसाने के लिए आए थे। पिसाई के बाद आटा तौलते समय दोनों के बीच विवाद हो गया। झगड़े के दौरान कावेंद्र उर्फ बंटू प्रधान अपनी लाइसेंसी राइफल ले आया और भूरे को जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। हमले में भूरे बच गया, उधर गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। हमलावर पूर्व प्रधान को मौके से पकड़ कर कुछ लोगों ने हाथापाई कर दी। राइफल सहित पूर्व प्रधान को पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वारदात में प्रयुक्त राइफल भी बरामद हुई है। शनिवार को गिरफ्तार पूर्व प्रधान को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed