{"_id":"6a36f9638801ee1605041ad5","slug":"mainpuri-news-neet-priperation-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-161515-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: आज कड़ी सुरक्षा के बीच होगी नीट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: आज कड़ी सुरक्षा के बीच होगी नीट की परीक्षा
विज्ञापन
फोटो 20 नीट परीक्षा के लिए बैठक में निर्देश देते एसपी सिटी अरुण कुमार। स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से रविवार को नीट की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। परीक्षा के लिए जनपद में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3511 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनात की गई है। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को पूरा कर लिया है।
अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद ने बताया कि जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों रविवार को अपराह्न 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक और दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए अपराह्न 2 बजे से शाम 6.20 बजे तक परीक्षा कराई जाएगी। इसमें कुल 3511 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। राजकीय इंटर कॉलेज में 456, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव में 384-384, श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज और क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में 360-360, कुंवर आरसी इंटर कॉलेज में 343, नवोदय विद्यालय भोगांव में 336, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 312 और डाॅ़ भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय और सैनिक स्कूल में 288-288 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 11 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले 1:30 बजे परीक्षार्थियों के लिए गेट बंद हो जाएगा।
प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए मूल-भूत सुविधाएं मुहैया कराने, केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को परीक्षा अवधि में निरंतर क्रियाशील रहने के निर्देश दिए गए है। मुख्य द्वार पर गेट पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र के भीतर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कैल्कुलेटर, मोबाइल, डिजिटल घड़ी ले जाने की इजाजत नहीं है। परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आस-पास फोटोस्टेट, साइबर कैफे की दुकानें बंद रहेंगी, 200 मीटर की परिधि में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
-- -
परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी कर्मियों को दिए निर्देश
मैनपुरी। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को एसपी सिटी ने नीट परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की। इसमें सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के साथ ही मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। कहा कि सघनता के साथ तलाशी व संदिग्धों पर नजर बनाए रखें। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी कर्मी समय से ड्यूटी पर पहुंचे और मुस्तैद रहें। एसपी सिटी ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों पर परीक्षा केंद्र से संबंधित क्यूआर कोड़ चस्पा किए गए हैं।
-- -
इस तरह से रहेगी रूट व्यवस्था
यातायात के सुगम संचालक के लिए 21 जून को रूट व्यवस्था प्रभारी रहेगी। जिसके तहत करहल चौराहे से आने वाले वाहन सिंधिया तिराहे से बाईपास होते हुए गंतव्य तक जाएंगे। ज्योति तिराहे से बड़े चौराहे की तरफ आने वाले, ज्योति तिराहे से बड़े चौराहे की तरफ आने वाले, भांवत चौराहे से क्रिश्चियन तिराहा की ओर जाने वाले चार पहिया व तीन पहिया वाहन ईशन नदी पुल से होते हुए गुजरेंगे। ईशन नदी से बड़े चौराहे की तरह वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। ईशन नदी पुल से बड़े चौराहे की तरफ जाने वाले वाहन अटल चौक व तुलसी वाटिका बाईपास होते हुए, देवी रोड से घंटाघर/बड़े चौराहे की तरफ जाने वाले चार पहिया तीन पहिया वाहन अटल चौक व तुलसी वाटिका होकर जाएंगे। भारी वाहनों की नो-एंट्री पूर्व की तरह लागू रहेगी।