सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news shreelanka bodhist

Mainpuri News: आठ छात्र उच्च शिक्षा के लिए जाएंगे श्रीलंका

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news shreelanka bodhist
फोटो 30 जसराजपुर में बौद्ध प्रतिनिधि मंडल के साथ चयनित छात्र। संवाद
विज्ञापन
भोगांव। क्षेत्र के जसराजपुर से श्रीलंका तक शिक्षा और सांस्कृतिक जुड़ाव की एक बड़ी पहल सामने आई है। श्रीलंका से आए पांच सदस्यीय बौद्ध प्रतिनिधि मंडल ने संकिसा पहुंचकर आठ छात्रों का चयन किया है। जो अब उच्च शिक्षा के लिए मई में श्रीलंका जाएंगे।
Trending Videos

चयनित छात्र श्रीलंका में इंग्लिश, पाली, बौद्ध संस्कृति एवं सिंहली भाषा का अध्ययन करेंगे। इसके साथ ही स्नातक, स्नातकोत्तर और आगे पीएचडी तक की पढ़ाई पूरी कर विशेष शोध कार्य के साथ भारत लौटेंगे। योजना का संचालन फाउंडेशन फॉर बुद्धिस्ट ब्रदरहुड श्रीलंका, इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कंफेडरेशन भारत एवं यूथ बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान श्रीलंकाई दल ने सभी छात्रों का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की। चयनित छात्रों में अभय कुमार, शिवम कुमार, नितिन कुमार, प्रशांत कुमार, गौरव मौर्य, सिद्धार्थ मौर्य और विकास कुमार शामिल हैं। वास्काडुवे महानायक थेरो, निकाय के सचिव जनरल नायक थेरो, दक्षिणी श्रीलंका के नायक थेरो, कलुतारा जिले के नायक थेरो, डॉ. दमेंदा पोरेज तथा सुरेश चंद्र बौद्ध मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed