सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Maize drying on the roads is inviting accidents.

Mainpuri News: सड़कों पर सूख रही मक्का दे रही हादसों को आमंत्रण

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 22 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Maize drying on the roads is inviting accidents.
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी वाली मक्का खेतों में काटी जा रही है। खंदाई के बाद दो से तीन दिन धूप में मक्का सुखाई जाती है। बहुत से किसान खेत या अन्य सुरक्षित स्थान के बजाय आसपास की सड़क पर ही मक्के को सुखा रहे हैं। इस दौरान वाहन सवार जान हथेली पर लेकर निकलते हैं। बाइक का पहिया फिसलने पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पूर्व में दो सगी बहनों की मौत भी हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

जिले के प्रमुख मार्गों में भोगांव रोड, आगरा रोड, कुरावली रोड, कुसमरा रोड आदि सड़कों पर सुबह होते ही मक्का फैला दी जाती है। आवागमन के लिए बमुश्किल आधी सड़क ही बचती है। जब विपरीत दिशा से वाहन आते हैं तो खतरा बढ़ जाता है। दानों पर चढ़कर पहिये फिसले तो दुर्घटना बचनी मुश्किल हो जाती है। वहीं करहल रोड, जीटी रोड भोगांव रोड पर भी मक्का फैला कर सुखाई जाती है। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करहल के गांव अगरापुर निवासी 50 वर्षीय रामप्रवेश 23 जुलाई 2025 को 20 वर्षीय पुत्री अनामिका और 25 वर्षीय चचेरी बहन उत्प्रेक्षा उर्फ मीनेश को साथ लेकर बटेश्वरधाम दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय नसीरपुर थाना क्षेत्र में सड़क पर सूख रही मक्का पर उनकी बाइक रपट गई। पीछे से आ रहे डंपर ने तीनों को चपेट में ले लिया। मौके पर ही उत्प्रेक्षा की मौत हो गई थी। वहीं, राम प्रवेश व उनकी बेटी अनामिका गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाते समय अनामिका ने भी दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को भोगांव रोड पर एक बाइक सवार मैनपुरी मोहल्ला खगरगजीत नगर निवासी सोनू और अमित भोगांव से मैनपुरी लौटते समय घायल हो गए। दोनों के सिर में गंभीर चोट आने पर परिजन पहले उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया है। जिले के किसानों के सामने मक्का सुखाने की समस्या है। मक्का ड्रायर की व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे किसानों को मक्का सुखाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। किसानों से अपील है कि वह बीच सड़क पर मक्के की फसल को न सुखाएं। -डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed