सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   People busy shopping for Eid

Mainpuri News: ईद के लिए खरीदारी में जुटे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 19 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
People busy shopping for Eid
फोटो 25 कृष्णा टॉकिज रोड स्थित दुकान से सूट की खरीदारी करतीं ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। ईद-उल-फितर के नजदीक आते ही बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है। शाम को इफ्तार के बाद लोग खरीदारी में मशगूल नजर आने लगे हैं। लोग ईद के लिए कपड़े, टोपी, इत्र और सेवईयों के साथ अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने में जुटे हुए हैं।पाक और इबादत का महीना माह-ए-रमजान मुकम्मल होने की ओर है। चांद दिखने के अनुसार 20 या 21 मार्च को ईदलि-फितर मनाई जाएगी। मुस्लिम समाज के लोग इसके लिए तैयारियों में जुट गए है। शहर के आगरा रोड, करहल रोड, सदर बाजार, बजाजा बाजार, कृष्णा टॉकीज रोड सहित मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में स्थित दुकानों पर सुबह-शाम रौनक दिखाई दे रही है। शाम को इफ्तार के बाद मुस्लिम समाज के लोग अपने परिवार के साथ खरीदारी के लिए निकल रहे हैं।ईद के लिए बाजार में कपड़े की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध हैं, लेकिन लोगों को कुर्ता-पायजादा और पठानी सूट सबसे अधिक पसंद आ रहे हैं। इसके साथ लखनवी और सीतापुरी टोपी युवाओं को खूब भा रही हैं। इसके अलावा ईद के लिए बाजारों में सुगंधित इत्र की खरीदारी बढ़ गई है। रेडीमेड कपड़ा कारोबार मुअज्जिम ने बताया कि बाजार में कुर्ता-पायजामा की कई वैरायटी उपलब्ध है। इनकी कीमत 550 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक और टोपी 250 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक हैं।
Trending Videos

कराची पैटर्न सूट की खूब हैं मांग :
ईद के युवाओं को जहां कुर्ता-पायजामा और पठानी सूट सबसे अधिक पसंद आ रहे हैं। वहीं, युवतियों के लिए भी बाजार में विभिन्न वैरायटी की डिजाइनर सूट उपलब्ध हैं। युवतियों को कराची पैटर्न और कांच वर्क वाली सूट खूब पसंद आ रहे हैं। कृष्णा टॉकीज रोड के दुकानदार परवेज हुसैन ने बताया कि ईद के लिए बाजार में कराची, कांच वर्क, फारसी और जरकन वर्क वाले सूट सहित अन्य वैरायटी उपलब्ध हैं। दुकानदार ने बताया कि कराची पैटर्न सूट 1500 रुपये से 4000 रुपये, कांच वर्क सूट 1300 रुपये से 3000 रुपये, फारसी सूट 1500 रुपये से 5000 रुपये, जरकन वर्क 2000 रुपये से 6000 रुपये तक है। इसके अलावा अन्य डिजाइन और कपड़ों के कुर्ती सेट 1200 रुपये से लेकर 3500 रुपये तक में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ गई सेवईयों की खरीदारी:
यूं तो ईद पर मुस्लिम समाज के लोगों के घरों में कई प्रकार के पकवान बनते हैं। ईद के नजदीक आते ही बाजार में सेवईयों की खरीदारी बढ़ गई है। बाजार में 60 रुपये से लेकर 250 रुपये प्रति किग्रा तक सेवईयां उपलब्ध हैं। ग्राहकों को बनारसी, किमामी और रोस्टेड सेवईयां सबसे अधिक पसंद आ रही हैं।

फोटो 25 कृष्णा टॉकिज रोड स्थित दुकान से सूट की खरीदारी करतीं ग्राहक। संवाद

फोटो 25 कृष्णा टॉकिज रोड स्थित दुकान से सूट की खरीदारी करतीं ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed