{"_id":"69c41def48c567ba0a026a9d","slug":"ghiror-bus-stand-is-ready-buses-start-operating-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-156307-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बनकर तैयार हुआ घिरोर बस स्टैंड, बसों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बनकर तैयार हुआ घिरोर बस स्टैंड, बसों का संचालन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो 11 परिवहन निगम का रोडवेज बस स्टैंड। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। घिरोर बस स्टैंड के पुनर्निर्माण के बाद बसों संचालन शुरू करा दिया गया है। इससे क्षेत्रीय लोगों को आसानी हो रही है।
परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो की ओर से घिरोर बस स्टैंड का संचालन किया जाता है। बस स्टैंड का भवन जर्जर होने के कारण यहां रोडवेज बसें रुकती नहीं थीं। डिपो की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर निगम की ओर से एक करोड़ रुपये की लागत से बस स्टैंड को पुनर्निर्माण की स्वीकृति मिली। इसके बाद करीब एक साल की अवधि में भवन के पुनर्निर्माण का कार्य पूरा कराया गया।
डिपो के संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से बस स्टैंड भवन का कार्य पूरा कर लिया गया है। भवन को निगम के हैंडओवर कर दिया गया है। घिरोर स्टैंड से बसों का संचालन फिर से शुरू होने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
Trending Videos