सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Asthma patients face increased difficulties due to change in weather, three died.

Mainpuri News: मौसम में बदलाव से अस्थमा के मरीजों की बढ़ीं मुश्किलें, तीन की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 25 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Asthma patients face increased difficulties due to change in weather, three died.
फोटो 6 जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम में हो रहा बदलाव अस्थमा के मरीजों की दिक्कतों को बढ़ा रहा है। अस्थमा के मरीजों की अचानक सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत हो रही है। जिला अस्पताल पहुंचे अस्थमा के तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। जबकि 23 मरीजों को हालत बिगड़ने पर भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देखते हुए चार मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
Trending Videos


पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी गर्मी तो कभी बादल और बारिश के चलते सर्दी हो रही है। इसका प्रभाव अस्थमा के मरीजों पर साफ नजर आ रहा है। पिछले एक सप्ताह में जिला अस्पताल में अस्थमा से पीड़ित 300 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे हैं। 70 मरीजों को भर्ती कराना पड़ा है। बुधवार को 12 बजे तक की ओपीडी में भी अस्थमा के मरीजों की भीड़ रही। 60 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बृज कॉलोनी निवासी चंद्रपाल सिंह (40) को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। बुधवार की सुबह अचानक उनकी हालत बिगड़ी। परिजन सुबह 5:20 बजे उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव नगला सिंदे निवासी जसवंत सिंह (60) अस्थमा के रोगी थे। बुधवार की सुबह करीब दो बजे उनकी हालत बिगड़ी। परिजन 3 बजे उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। औंछा क्षेत्र के गांव परमकुटी निवासी उर्मिला देवी को सांस लेने में दिक्कत होने पर सुबह सात बजे परिजन जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।



अस्थमा से बचाव के उपाय

पराग और धूल से बचाव करें
दोपहर के समय घर से बाहर जाने से बचें
बाहर जाने पर मास्क पहनें
घर में खिड़कियां बंद रखें
नियमित रूप से इनहेलर/दवाएं लें।
घर की सफाई रखें।

अदरक-शहद जैसे इम्यूनिटी बढ़ाने वाले पदार्थों का सेवन करें




पिछले कुछ दिनों से जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। अस्पताल आने वाले मरीजों को हर संभव उपचार दिया जा रहा है। बुधवार को जिन तीन मरीजों की मौत हुई उन तीनों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। - डॉ. धर्मेंद्र कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed