सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   "Prajapati society aware of education '

‘प्रजापति समाज शिक्षा के प्रति हो जागरूक’

ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
"Prajapati society aware of education '
विज्ञापन
मैनपुरी। बड़ी नगरिया स्थित शिव मंदिर मयन ऋषि आश्रम में महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती जिले में पहली बार मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजबहादुर सिंह प्रजापति ने दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
Trending Videos

मुख्य अतिथि राजबहादुर सिंह प्रजापति ने दक्ष प्रजापति के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि उनके बताए रास्ते पर हमें चलना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि शिक्षा के प्रति जागरूक हों। सभी अपने-अपने बच्चों को शिक्षा दिलाएं। तभी समाज का विकास होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चौ. कुंवरपाल सिंह प्रजापति ने कहा कि समाज की महिलाएं भी जागरूक बनें। बच्चों को शिक्षा दिलाने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। संजीव कुमार प्रजापति ने कहा कि नए युवक ज्यादा तर बुरी आदतों के शिकार हो रहे हैं। जैसे शराब, सिगरेट, गुटखा आदि का सेवन कर रहे हैं। इससे समाज का कभी विकास नहीं हो सकता है। युवाओं को बुरी आदतें छोड़ समाज को जागरूक करना होगा। इस अवसर पर पूर्वजों और इष्ट की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर फौजी रामदीन प्रजापति, धनीराम प्रजापति, कामला प्रसाद प्रजापति, रामकुमार गोला प्रजापति, कामता प्रसाद, कमलेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed