{"_id":"6a7cbc9eb540cfe2c303a3ac","slug":"video-container-mounts-divider-near-sharp-curve-in-mainpuri-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मैनपुरी के दन्नाहार में घुमावदार मोड़ के पास डिवाइडर पर चढ़ा कंटेनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मैनपुरी के दन्नाहार में घुमावदार मोड़ के पास डिवाइडर पर चढ़ा कंटेनर
मैनपुरी के तहसील सदर क्षेत्र में दन्नाहार नहर पुल के पास मंगलवार की रात 2 बजे शिकोहाबाद से आए कंटेनर चालक को घुमावदार मोड़ पर सड़क का अंदाज नहीं लगा। कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ गया। चालक ने कंटेनर को दूसरी तरफ काटना चाहा तभी बीच सड़क पर सॉफ्ट टूटने से पीछे के दोनों टायर पंचर हो गए। कंटेनर के बीच सड़क पर खड़ा होने से घिरोर मैनपुरी लेन बंद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डिवाइडर के अगले कट पर बैरियर लगाकर दूसरी लाइन से वाहनों को निकाला। घुमावदार मोड़ पर हाइड्रा से बुधवार की सुबह 7 बजे कंटेनर को हटवाकर घिरोर मैनपुरी लेन पर यातायात चालू कराया गया। कंटेनर चालक परवेज ने बताया कि मोड़ पर सड़क का अंदाज ही नहीं लगा। कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ गया। अगर दूसरी तरफ कंटेनर न घूमता तो पास में ही बहती नहर में गिर जाता। वह रोहतक से चॉकलेट लोड कर पटना जा रहा था। दन्नाहार क्षेत्र के रहने वाले गौरव मिश्रा, रवींद्र मिश्रा, वेदप्रकाश दुबे, अनुराग मिश्रा का कहना है कि सड़क पर घुमावदार मोड के पास सड़क किनारे रिफ्लेक्टर और संकेतक नहीं हैं। कोई बैरिकेडिंग भी नहीं लगी होने से आए दिन इस मोड़ पर हादसे होते रहते है। अमर उजाला ने मोड़ पर न कोई संकेतक, न डिवाइडर, न रिफ्लेक्टर की खबर को कुछ दिन पहले प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।