{"_id":"6a7cbc96f05fa755d000df0e","slug":"video-sarvajan-sukhay-party-submitted-memorandum-to-sdm-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खाद के लिए फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, सर्वजन सुखाय पार्टी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खाद के लिए फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, सर्वजन सुखाय पार्टी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
मैनपुरी के करहल में सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव के नेतृत्व में बुधवार को पदाधिकारी और कार्यकर्ता करहल तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम सुनिष्ठा सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। मांग की है कि खाद लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता खत्म की जाए। कहा कि किसानों को खाद लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता से परेशानी हो रही है। किसानों को प्रति पैकेट 500 रुपये का अनुदान मिलना चाहिए। ग्रामीणों और किसानों को कम से कम 20 हजार रुपये मासिक वृद्धावस्था पेंशन दी जानी चाहिए। अग्निवीर योजना में आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती बंद की जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी कानपुर, झांसी, अलीगढ़ और आगरा मंडल की करीब 50 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव रामदास यादव, अभिलाख यादव, प्रदेश सचिव अजय राठौर, कानपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, मंडल उपाध्यक्ष मनोज, मैनपुरी जिलाध्यक्ष कौशल किशोर यादव मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।