{"_id":"6a7cbc846f1b49298907acd0","slug":"video-pythons-were-found-at-two-places-in-bewar-in-mainpuri-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मैनपुरी के बेवर में दो स्थानों पर निकले अजगर, दहशत में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मैनपुरी के बेवर में दो स्थानों पर निकले अजगर, दहशत में आए लोग
मैनपुरी के बेवर में बुधवार शाम विकास क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर दो अजगर निकले। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने दोनों अजगरों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ दिया। ग्राम खाकेताल में रमाकांत के खेत में मजदूर कुम्हेड़े तोड़ रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर लगभग 15 फीट लंबे अजगर पर पड़ी। अजगर नजर आते ही मजदूर भाग खड़े हुए। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। वहीं दूसरे स्थान पर ईदगाह के पास चारा काटने गए श्याम कुमार की नजर अचानक अजगर पर पड़ी तो चीख निकल गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी आशीष कुमार व जसकरन ने अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।