फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Four arrested for stealing devotees' mobile phones at Ujjain's Mahakal Temple.

Mainpuri News: उज्जैन के महाकाल मंदिर में भक्तों के मोबाइल फोन चुराने वाले चार गिरफ्तार

Wed, 12 Aug 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 12 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for stealing devotees' mobile phones at Ujjain's Mahakal Temple.
फोटो 1 पुलिस की गिरफ्त में मोबाइल चोर। संवाद
मैनपुरी। उज्जैन के महाकाल मंदिर में आने वाले भक्तों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 32 मोबाइल फोन, कार और तमंचा बरामद किया गया है। बुधवार को एसपी सिटी ने कार्रवाई की जानकारी दी।
विज्ञापन


थाना एलाऊ पुलिस ने मंगलवार रात को गदाईपुर चौराहे से कार से चार संदिग्धों को चोरी के 32 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचा कारतूस भी मिले। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी को सूचना मिली कि गदाईपुर चौराहे पर कुसमरा-मैनपुरी मार्ग पर संदिग्ध कार खड़ी है। इसके बाद कार की घेराबंदी कर कार में सवार चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान कार से 32 मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ पर युवकों ने अपने नाम अनुज उर्फ छोटू निवासी टापा पैंठ जलेसर रोड थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद, उमेश निवासी श्रीपाल काॅलोनी रैपुरा रोड थाना रामगढ़ फिरोजाबाद, विष्णु निवासी गांव दिनावली थाना अवागढ़ जनपद एटा और सतेंद्र निवासी गांव इटौरा थाना मटसेना जनपद फिरोजाबाद बताया।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर चोरों ने बताया कि वे लोग मोबाइल फोन चोरी करते हैं और अधिकतर फोन उज्जैन के महाकाल मंदिर से पार किए हैं। बरामद सभी मोबाइल फोन वहीं से चोरी किए गए हैं। उनके गिरोह में चार लोग हैं, मोबाइल फोन बेच कर मिलने वाले रुपये को वह लोग आपस में बांट लेते हैं। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चोरों के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी मिले हैं। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशेवर अपराधी हैं अनुज, विष्णु और उमेश
एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार सदस्यों में उमेश, विष्णु और उमेश पेशेवर अपराधी हैं। अनुज पर गैंगस्टर, चोरी, जानलेवा हमला सहित 10 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, विष्णु पर सात और उमेश पर भी 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लोग पहले भी जेल जा चुके हैं।


ग्रामीण अंचल में सीधे-सादे लोगों को बेचते थे फोन
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे चोरी के मोबाइल फोन को ग्रामीण क्षेत्रों में सीधे-सादे लोगों को कम कीमत में बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed