फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Household goods destroyed due to house roof collapse.

Mainpuri News: मकान की छत गिरने से घरेलू सामान नष्ट

Wed, 12 Aug 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 12 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Household goods destroyed due to house roof collapse.
फोटो 33 मकान की छत गिरने के बाद पड़ा मलबा। संवाद
कुरावली। थाना क्षेत्र के ग्राम सिढ़पुरा में लगातार बारिश और तेज धूप के चलते बुधवार शाम एक दो मंजिला मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मकान में रखा अनाज, बर्तन, बिस्तर समेत अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

सिढ़पुरा में विजय अपने परिवार के साथ एक मकान में पत्नी, बच्चे, भाई शिवम, विक्रम, किशन और मां के साथ रहते हैं। विजय ने बताया कि लगातार बारिश से मकान की छत कमजोर हो गई थी। बुधवार शाम अचानक छत ढह गई और घर में रखा सारा घरेलू सामान मलबे के नीचे दब गया। घटना के समय मकान के अंदर किसी केे मौजूद नहीं होने से हादसा होने से टल गया। जानकारी होने पर प्रभारी तहसीलदार अखिल गोयल, प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी, कानूनगो बसंत दुबे और लेखपाल रश्मि यादव पहुंचे। अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेकर नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने हुए नुकसान में आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed