{"_id":"6a7cb405d567dbf80a02c3db","slug":"heat-and-humidity-caused-distress-until-the-afternoon-rain-brought-relief-in-the-evening-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-164709-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: दोपहर तक गर्मी और उमस से आफत, शाम को बारिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: दोपहर तक गर्मी और उमस से आफत, शाम को बारिश से मिली राहत
Wed, 12 Aug 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो 37 बारिश से बचने के लिए पेट्रोल पंप पर खड़े लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गर्मी और उम्र से परेशान लोगों को बुधवार शाम को बारिश ने राहत दिलाई जिले के कई इलाकों में हल्की व तेज बारिश हुई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। अचानक से आई बारिश की वजह से लोगों को दुकानों व अन्य स्थानों पर देखने से बचने के लिए भागना पड़ा। गर्मी से तापमान जहां 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं अब बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।
कई दिन से जिले में लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान थे। पारा अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन बुधवार शाम को कई इलाकों में हुई हल्की व तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। मैनपुरी शहर, बेवर दन्नाहार और औंछा क्षेत्र में तेज बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया, जिससे गर्मी से लोगों को निजात मिली।
बारिश की वजह से जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली है तो वही मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। अचानक मौसम में हुए बदलाव की वजह से सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में बुधवार को करीब 900 से ज्यादा मरीज ओपीडी में आए। दिन में अधिकतर उल्टी, बुखार, खांसी, जुकाम और पेट दर्द के मरीज थे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राज सिंह का कहना है की मौसम के बदलाव के चलते सामान्य बीमारियां परेशान करने लगती है, ऐसे में लोग बारिश में न भीगें, गर्मी से भी अपना बचाव करते रहे।
विज्ञापन
बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। बुधवार दोपहर तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं करीब दो से तीन डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र वर्मा का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना है बादलों की लुका छुपी भी जारी रहेगी।