फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Breakdown in 33 kV line; power outage for seven hours.

Mainpuri News: 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन, सात घंटे बिजली गुल

Wed, 12 Aug 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 12 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Breakdown in 33 kV line; power outage for seven hours.
मैनपुरी। शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बुधवार को कई बार लड़खड़ाई। अलग-अलग उपकेंद्रों पर 33 केवी लाइन में फॉल्ट और मेन सप्लाई बाधित होने से उपभोक्ताओं को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सिविल लाइन उपकेंद्र के सब स्टेशन ताल दरवाजा क्षेत्र में रात करीब तीन बजे 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। अचानक बिजली जाने से गर्मी के बीच गहरी नींद में सो रहे लोगों की नींद टूट गई। काफी देर तक बिजली न आने से घरों में इनवर्टर भी जवाब देने लगे।
विज्ञापन

ब्रेकडाउन की सूचना मिलने के बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने फॉल्ट तलाशने के लिए पेट्रोलिंग शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद फॉल्ट का पता लगाया गया, जिसके बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया। करीब साढ़े सात घंटे बाद सुबह 10:30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली आने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। हालांकि राहत ज्यादा देर तक नहीं रही। शाम करीब 5:15 बजे इसी क्षेत्र में दोबारा 33 केवी ब्रेकडाउन होने से आपूर्ति बाधित हो गई। इससे दिनभर उपभोक्ताओं को बिजली की आंख-मिचौली का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पावर हाउस उपकेंद्र की 33 केवी मेन सप्लाई भी बुधवार सुबह करीब छह बजे फेल हो गई। इसके चलते आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब 45 मिनट बाद कर्मचारियों ने प्रयास कर आपूर्ति सुचारु कर दी। वहीं, ज्योंती रोड उपकेंद्र क्षेत्र में भी 33 केवी सप्लाई बाधित होने से करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed