सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Sheep and goats die in dog attacks

UP: कुत्तों के झुंड का हमला, बाड़े में घुसकर भेड़-बकरियों को नोच डाला; 11 की गई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Wed, 08 Apr 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
सार

कुत्तों ने भेड़-बकरियों को बुरी तरह नोच डाला। 11 भेड़ों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीन घायल हो गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से निराश्रित कुत्तों से निजात दिलाने, पीड़ित पशुपालक को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Sheep and goats die in dog attacks
आवारा कुत्तों का आतंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र की ग्रामसभा अशोकपुर घिरोर रोड में बुधवार को कुत्तों ने बाड़े में घुसकर भेड़-बकरियों को नोंच डाला। इससे 11 की जान चली गई। वहीं, तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।
Trending Videos


अशोकपुर के रहने वाले सीताराम पाल के पास करीब 50 भेड़ें और एक बकरी थी। बुधवार को कुत्तों के झुंड ने बाड़े में घुसकर इन पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्हें बुरी तरह नोच डाला। 11 भेड़ों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीन घायल हो गईं। सीताराम ने बताया कि बुधवार को किसी तरह बाड़े का दरवाजा खुला रह गया था। इसी दौरान तीन-चार कुत्ते अंदर घुस आए और भेड़ों और बकरी के बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों ने जानवरों को बुरी तरह नोंच डाला। जानकारी होने पर उसने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह कुत्तों को भगाया। हालांकि तब तक 11 जानवर दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निराश्रित कुत्तों से निजात दिलाने, पीड़ित पशुपालक को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed