{"_id":"6a820f2f305f88bb99003d3f","slug":"six-patients-including-an-innocent-child-lost-their-lives-due-to-diarrhea-asthma-and-heart-attack-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-164888-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: डायरिया, अस्थमा और हार्ट अटैक से मासूम सहित 6 मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: डायरिया, अस्थमा और हार्ट अटैक से मासूम सहित 6 मरीजों ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मौसम में बदलाव के बीच जिले में बीमारियों ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिन में चार मरीजों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं डायरिया से पीड़ित एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। सांस लेने में दिक्कत के कारण एक अन्य मरीज ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव परसादपुर निवासी सतनो देवी (58) पत्नी ओमकार सिंह को शुक्रवार रात हार्ट अटैक पड़ा था। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। भोगांव के गांव शिवपालपुर निवासी रामलडैते (70) को शनिवार की रात हार्ट अटैक पड़ा, परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
भोगांव के ही गांव रसूलाबाद निवासी फिरदोष (50) को शनिवार की रात अचानक हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी लज्जावती (57) को शुक्रवार की रात अचानक हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद लज्जावती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला भरतवाल निवासी अनुराग के तीन माह के पुत्र निहाल को पिछले कुछ दिनों से दस्त हो रहे थे। परिजन ने शुक्रवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। गांव पुसैना निवासी पंछीलाल (46) को शनिवार की सुबह अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. राज सिंह ने बताया कि निहाल और पंछीलाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें हर संभव उपचार दिया लेकिन उनकी मौत हो गई। चार अन्य मरीजों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।