{"_id":"6a3435c87d77e2a5cd0f0978","slug":"sticks-and-clubs-were-used-in-a-clash-between-two-groups-over-a-land-dispute-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-161393-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम रहूपुरा में बृहस्पतिवार को खेत जोतने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों की ओर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस सीएचसी बेवर लेकर आई। गंभीर रूप से घायल एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव रहूपुरा में विनोद सिंह का खेत है। इसको महाराज सिंह पक्ष के लोग जबरदस्ती जोतने का प्रयास करने लगे। खेत जोतने से रोकने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। विनोद सिंह के सिर में गंभीर चोट आई। दूसरे पक्ष की ओर से महाराज सिंह घायल हुए हैं। पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी बेवर लाई। जहां से विनोद सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। संवाद