सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Students subjected to misbehavior and assault outside the college

Mainpuri News: कॉलेज के बाहर छात्राें से अभद्रता, मारपीट

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Students subjected to misbehavior and assault outside the college
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के नगला खुर्दन स्थित एक इंटर कॉलेज के बाहर खड़े छात्रों के साथ अभद्रता की गई, विरोध करने पर उनकी पिटाई की गई। कॉलेज संचालक ने थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

नगला खुर्दन स्थित श्री गजाधर सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संचालक नीरज कुमार ने तहरीर दी। बताया कि 12 जून की शाम करीब 7:35 बजे कॉलेज के सामने सड़क पर कुछ छात्र बैठे हुए थे। तभी वहां कार से आए लोगों ने छात्रों के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। कार को बार-बार आगे-पीछे कर परेशान करने लगे। विरोध करने पर छात्रों की सूचना पर कॉलेज स्टाफ के प्रदीप कुमार भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ करने पर कार सवारों ने हाथापाई करना शुरू कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई, मगर पुलिस के आने से पहले कार सवारों व उनके साथियों ने छात्रों को पीटा। घटना वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है। घटना के बाद से छात्रों में भय का माहौल बना है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed