फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   They broke the lock on the house and threw the belongings outside.

Mainpuri News: मकान का ताला तोड़कर सामान बाहर फेंका

Sun, 25 Oct 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 25 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
They broke the lock on the house and threw the belongings outside.
बरनाहल। थाना क्षेत्र के गांव दिहुली में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद सामने आया है। एक दंपती ने परिवार के ही लोगों पर मकान का ताला तोड़कर सामान बाहर फेंकने और जमीन पर जबरन निर्माण कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई। गांव दिहुली निवासी मोहन किशोर की पैतृक संपत्ति गांव में है। उसने बताया कि भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा हो चुका है। इसके बावजूद उन्हें अपने हिस्से की जमीन पर निर्माण नहीं करने दिया जा रहा है। उनका आरोप है कि परिवार के ही लोगों ने मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखा सामान बाहर फेंक दिया। पीड़ित का कहना है कि दो दिन से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। सीओ करहल अजय सिंह ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed