सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two young children die after falling into a toilet tank.

Mainpuri News: शौचालय की टैंक में गिरने से दो मासूम की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 18 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two young children die after falling into a toilet tank.
विज्ञापन
औंछा। थाना क्षेत्र के गांव नगला कंचन में बृहस्पतिवार दोपहर दो बच्चियां खेलते हुए घर के पास बने शौचालय के खुले टैंक में गिर गईं। बच्चियों के लापता होने के बाद परिजन ने तलाश शुरू की। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बच्चियों के शव टैंक में पड़े मिले। शव देख परिजन में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार और सीओ सहित पुलिस बल गांव पहुंच गया। पुलिस ने परिजन को बच्चियों के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा तो परिजन ने इससे साफ इनकार कर दिया। शुक्रवार सुबह बच्चियों को दफनाया जाएगा।


नगला कंचन निवासी इम्तियाज की छह वर्षीय पुत्री साहिबा और पड़ोस में रहने वाले जाकिर हुसैन की पांच वर्षीय पुत्री गुलिस्ता गांव स्थित मस्जिद में गई थीं। सुबह करीब 10 बजे दोनों मस्जिद से बाहर निकली थीं, इसके बाद दोनों घर नहीं पहुंचीं। काफी देर दोनों का इंतजार करने के बाद परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। मगर बच्चियों का कहीं पता नहीं लगा। परिजन के साथ मिलकर ग्रामीणों ने तलाश की तो दोपहर करीब चार बजे एक बच्चा घर के पास बने टैंक की तरफ गया, उसने देखा कि टैंक में एक बच्ची का शव उतरा रहा था। इसके बाद वह रोने लगा तो गांव के ही सलीम टैंक के पास पहुंचे, उन्होंने बच्ची का शव देखा तो उसमें छलांग लगा दी, इस दौरान उनके पैर में दूसरी बच्ची का शव अटका, जिसके बाद दोनों बच्चियों के शव बाहर निकाले गए। शव को देखते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी औंछा चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद सीओ कुरावली सच्चिदानंद और तहसीलदार भी गांव पहुंच गए। अधिकारियों ने परिजन को दोनों बच्चियों के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर गांव से वापस लौट आई।
विज्ञापन

---

दो साल से बंद था टैंक

ग्रामीणों के अनुसार जाकिर हुसैन ने करीब दो वर्ष पूर्व शौचालय का एक टैंक बनवाया था, लेकिन उसका प्रयोग नहीं हो रहा था, जिसके बाद उसे ढक दिया था। दो दिन पूर्व जाकिर हुसैन ने शौचालय को चालू करने के लिए उसे खोल दिया था और साफ कर पानी भर दिया था।
------

दो बच्चियों के टैंक में डूबने की सूचना पर गांव गए थे। परिजन ने बताया दोनों की मौत टैंक में डूबने से हुई है। वहीं से शव बरामद हुए थे। परिजन ने बच्चियों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। सच्चिदानंद, सीओ कुरावली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed