{"_id":"6a3436c3b9acd6d11506aa85","slug":"woman-beaten-with-sticks-and-rods-over-a-shop-dispute-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-161400-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: दुकान के विवाद में महिला को लाठी-डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: दुकान के विवाद में महिला को लाठी-डंडों से पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरावग्यान की रहने वाली महिला को दुकान खाली करने के विवाद में घर में घुस कर पीटा गया। बचाव में आए बेटी और दामाद की भी पिटाई की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
निर्मल मिश्रा ने बताया कि उनकी कुछ दुकानें कचहरी रोड पर हैं। पांच मई की शाम उनकी दुकान पर अंबिकेश चंद्र तिवारी, कीर्ति तिवारी, संदीप तिवारी, आयूष तिवारी, अथर्व तिवारी निवासी आगरा रोड, हर्ष श्रीवास्तव निवासी मुखिया हलवाई वाली गली करहल रोड, सुभाष शाक्य निवासी न्यू वंशीगौहरा, ओमकार यादव निवासी आश्रम रोड दो अन्य लोगों के साथ आए।
सभी दुकान के अंदर घुस आए और गालियां देते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। धमकी दी कि अगर दुकान खाली नहीं की तो जान से मार देंगे। यह लोग उनकी दुकान पर कब्जा करना चाहते हैं। वहां मौजूद पुत्री शिवांगी, दामाद राघव व अन्य लोगों ने उन्हें बचाया। तब हमलावरों ने बेटी दामाद को भी पीटा। हमलावर जाते हुए धमकी देकर गए कि इतने झूठे मुकदमे लगाएंगे कि दुकान खाली करनी ही पड़ेगी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।