सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   600 kg of Synthetic Cheese Seized Dairy Sealed

UP: मथुरा में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो सिंथेटिक पनीर जब्त; बिना लाइसेंस चल रही डेयरी सील

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार

खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 600 किलो सिंथेटिक पनीर जब्त कर डेयरी को सील कर दिया। जांच में गंदगी और बिना लाइसेंस संचालन पाए जाने पर नमूने प्रयोगशाला भेजे गए और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
 

600 kg of Synthetic Cheese Seized Dairy Sealed
कार्रवाई करती खाद्य विभाग की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को गोपाल बाग पर एक डेयरी पर कार्रवाई करते हुए 600 किलोग्राम सिंथेटिक पनीर जब्त कर लिया। डेयरी से 9 नमूने भरे और गंदगी पाए जाने पर डेयरी को सील कर दिया। मंगलवार को जब्त किए पनीर को नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

 

सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञान पाल सिंह ने कार्रवाई की। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, रामनरेश, मोहर सिंह, अरुण कुमार, भरत सिंह शामिल रहे। टीम को डेयरी में गंदगी मिली। वहीं बिना पंजीकरण पनीर निर्माण होता पाए जाने पर कारोबार बंद कराया गया। संचालक के खिलाफ वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दल ने यहां मिश्रित दूध, घी, मक्खन, पनीर, खोआ व क्रीम आदि के नमूने एकत्र कर खाद्य प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। डेयरी मालिक भाग जाने में सफल रहा। वहां पंजाबी काॅलोनी निवासी संजय मिला जब उससे जब सामान के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सके। इससे पूर्व भी टीम 9 माह पूर्व डेयरी से 600 किलोग्राम पनीर नष्ट कराकर डेयरी संचालक को जेल भेज चुकी है। तब से डेयरी बिना लाइसेंस के संचलित की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed