सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Coolers Installed to Keep Transformers Cool During Summer

UP: भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर खाएंगे ठंडी हवा, इसलिए लगाए जा रहे कूलर; ताकि ट्रिप न हो बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा में भीषण गर्मी और ओवरलोड के कारण ट्रांसफॉर्मर बार-बार फाल्ट और ब्रेकडाउन का शिकार हो रहे हैं। इन्हें ठंडा रखने के लिए बिजली विभाग ने कूलर लगाने की योजना बनाई है, जिससे बिजली आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है।

Coolers Installed to Keep Transformers Cool During Summer
भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर खाएंगे ठंडी हवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना चुनौती बन गया है। बढ़ते तापमान और ओवरलोड के कारण ट्रांसफाॅर्मरों के अत्यधिक गर्म होने से बार-बार फाल्ट और ब्रेकडाउन की समस्या सामने आ रही है। ऐसे में विद्युत निगम ने ट्रांसफाॅर्मरों को ठंडा रखने के लिए उनके सामने कूलर लगाने का निर्णय लिया है।
Trending Videos

गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसफाॅर्मरों पर दबाव बढ़ जाता है। लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफाॅर्मर गर्म हो जाते हैं, जिससे उनके फुंकने या ट्रिपिंग की आशंका बढ़ जाती है। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ता है। उन्हें घंटों बिजली कटौती झेलनी पड़ती है। उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मुहैया कराने के लिए निगम ट्रांसफाॅर्मरों के आसपास कूलिंग सिस्टम विकसित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उनकी कार्यक्षमता बनी रहेगी और अचानक आने वाली तकनीकी खामियों में कमी आएगी। वहीं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि पारा लगातार बढ़ रहा है। पारा 47 डिग्री सेल्सियस होने पर ट्रांसफॉर्मरों पर कूलर लगाने का कार्य कराया जाएगा। डिमांड आने के बाद कूलर किराए पर लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed