सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A bomb threat alerted the courthouse, leading to a thorough search.

Mathura News: मथुरा कोर्ट में बम की सूचना से मची अफरा-तफरी, 3 घंटे तक चली सघन तलाशी

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा जिला न्यायालय परिसर में बम की सूचना से प्रशासन के पसीने छूट गए। तत्काल ही चेकिंग अभियान शुरू करा दिया गया। काफी तलाश के बाद भी जब कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, तो प्रशासन ने राहत की सांस ली। 

A bomb threat alerted the courthouse, leading to a thorough search.
कोर्ट कार्यालय में चेकिंग करते बम स्क्वायड और एसएसएफ के जवान ।
विज्ञापन

विस्तार

बम रखे होने की सूचना से जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार को अफरातफरी मच गई। उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) की टीम मौके पर पहुंची और परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया। एसएसएफ के साथ, क्यूआरटी और एएस चेक टीम के जवानों ने कोर्ट, कार्यालय, पार्किंग की करीब तीन घंटे तक चेकिंग की। संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर व्यवस्था सामान्य हुई।
Trending Videos


एसएसएफ के न्यायालय परिसर प्रभारी विकास राय ने बताया कि मंगलवार सुबह कोर्ट में बम रखे होने की सूचना मिली। एहतियात के तौर पर मुख्य प्रवेश द्वार पर चेकिंग बढ़ा दी गई तथा संदिग्ध स्थानों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। न्यायालय कक्ष, प्रशासनिक दफ्तर, रिकॉर्ड रूम तथा पार्किंग क्षेत्र की जांच की। बम निरोधक उपकरणों की सहायता से वाहन और संदिग्ध वस्तु की जांच की गई। तलाशी के दौरान कुछ समय के लिए न्यायालय परिसर में प्रवेश और निकास को नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 3 घंटे तक चले तलाशी अभियान में किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सूचना देने वाले की पहचान और सूचना की सत्यता की जांच के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एहतियातन न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed