सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Strict action against indecency during colorful Holi of Barsana

UP: लठामार होली में हुड़दंगियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा के लिए ड्रोन; सादा कपड़ों में तैनात रहेगी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा के गोवर्धन में विश्व प्रसिद्ध लठामार और रंगीली होली को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान महिला सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। 

Strict action against indecency during colorful Holi of Barsana
लठामार होली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध लठामार और रंगीली होली को संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने इस बार सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हैं। महिलाओं और विदेशी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अभद्रता, जबरन रंग या कीचड़ फेंकने और हुड़दंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Trending Videos


एसडीएम गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी ने बताया कि झुंड बनाकर महिलाओं या विदेशी श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों पर नजर रखने के लिए सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। प्रमुख मार्गों, मंदिर परिसरों और होली खेलने के स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। राजस्व कर्मियों को भी लगातार भ्रमण पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मेले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की जाएगी। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन का उपयोग किया जाएगा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed